त्रिकोणीय श्रृंखला : भारत के 3 विकेट गिरे (लीड-7)
भारत की ओर से कप्तान महेंद्र सिंह धौनी बिना खाता खोले और विराट कोहली 28 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
भारतीय टीम के लिए तेज शुरूआत करने वाले सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 22 गेंदों पर 28 रन बनाकर रन आउट हो गए। वहीं दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। युवराज सिंह 31 गेंदों में चार चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुए ।
इससे पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए भारत को 300 रन का लक्ष्य दिया। श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान ने शतक (110 रन) बनाया और कुमार संगकारा ने टीम के लिए महत्वपूर्ण 71 रन जोड़े।
दिलशान ने अपनी आक्रामक पारी में 115 गेंदों पर 12 चौकों और एक छक्के की मदद से 110 रन बनाए। संगकारा ने 62 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से 71 रन बनाए। दिलशान 40 वें ओवर में प्रवीण कुमार की गेंद पर ईशांत शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए और 45 वे ओवर में संगकारा भी 71 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications