For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस लीग : सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के 2 विकेट गिरे (लीड-5)

By Staff

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के बल्लेबाज जेमी हाउ 12 और मैथ्यू सिनक्लेर एक रन बनाकर खेल रहे हैं। सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स ने चौथे और पांचवें ओवर में अपने दो विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए। पहला विकेट पीटर इन्ग्राम के रूप में गिरा। वह छह रन बनाकर पेवेलियन लौटे। इसके बाद जार्ज वर्कर चार रन बनाकर आउट हो गए।

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। चेन्नई की ओर से एस. बद्रीनाथ ने नाबाद 52 रन बनाए। उन्होंने 42 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाए।

बद्रीनाथ के अलावा श्रीकांत अनिरुद्ध ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 29 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए।

चेन्नई का पहला विकेट पहले ही ओवर में मैथ्यू हेडन के रूप में गिरा। वह बिना खाता खोले पेवेलियन लौट गए। दूसरे ओवर में सुरेश रैना भी चार गेंदों में चार रन बनाकर चलते बने। मुरली विजय नौवें ओवर में 29 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए।

सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स की ओर से ब्रेसवेल ने दो विकेट हासिल किए। मेसन और मिलने को एक-एक विकेट मिला।

चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्ट्रेलिया से साउथ आस्ट्रेलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+