पाकिस्तानी क्रिकेटर का बयान- बाबर आजम में है कोहली को पछाड़ने का दम
नई दिल्ली। माैजूदा समय कप्तान विराट कोहली का क्रिकेट के तीनो फाॅर्मेट में डंका बजता है। उनकी खेलने के तरीकों को युवा क्रिकेटर्स तो फाॅलो करते ही हैं लेकिन कुछ अनुभवी क्रिकेटर्स भी उनके जैसा प्रदर्शन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा भी कोहली की ताकत से वाकिफ हैं लेकिन बावजूद इसके उनका मानना है कि बाबर आजम में कोहली को पछाड़ने का दम है।

ऐसे निकल सकते हैं आगे
बाबर माैजूदा समय पाकिस्तान के महान बल्लेबाजों में से एक हैं। रमीज राजा ने कहा, ''अगर बाबर अपने खेल में लगातार सुधार करते रहे और रनों का अंबार खड़ा करते तो वह फिर कोहली से काफी आगे जा सकते हैं। बाबर को अपना दिमाग फ्री रखना होगा। उन्हें हारने के बारे में नहीं सोचना होगा। जितनी जल्दी वह ऐसा करने लगेंगे, उनमें सुधार होने लगेगा। उन्हें रन बनाने और जीत के बारे में सोचना होगा, तभी वह लंबे समय तक एक महान खिलाड़ी बने रहेंगे।''

बाबर कुछ भी हासिल कर सकते हैं
उन्होंने कहा, ''बाबर आजम के लिए कोई सीमा नहीं है। वह कुछ भी हासिल कर सकते हैं। जब तक उन्हें हौसला बढ़ाने वाला माहौल नहीं मिलेगा, वह अपनी क्षमता के हिसाब से नहीं खेल पाएंगे।'' बता दें कि बाबर आजम ने कुछ वक्त पहले कहा था कि वह विराट कोहली की तरह 'लीजेंड' बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें भारतीय कप्तान से कहीं भी बराबरी करनी है तो उन्हें अपने खेल पर बहुत काम करना होगा।
IPL के लिए बेताब थे धोनी, टीम के साथी बोले- पिछले 10 साल में ऐसी ट्रेनिंग करते नहीं देखा

बाबर नहीं चाहते कोई तुलना
वहीं अगर बाबर की बात करें तो वह नहीं चाहते कि उनकी तुलना कोहली हो, क्योंकि वो खुद कोहली को महान खिलाड़ी मानते हैं। बाबर ने तुलना पर हाल ही में बयान दिया था कि ईमानदारी से कहूं तो इस वक्त मेरी और उनकी कोई तुलना नहीं हैं। मैं भी एक दिन वहीं पहुंचना चाहता हूं, जहां विराट आज हैं। मीडिया और लोग मेरे और विराट के बीच तुलना करते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि अभी मुझे रेड बॉल क्रिकेट में और रन बनाने हैं और टॉप खिलाड़ियों के बराबर होना है। इसलिए हाल ही के महीनों में मैं टेस्ट मैचों में लगातार स्कोर हासिल करने पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं। ''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
