IPL 2018: हैदराबाद के खिलाफ विराट सेना की जीत पर क्रिकेट के दिग्गजों ने कुछ यूं की तारीफ
नई दिल्ली। आईपीएल 11 का मुकाबला अब धीरे-धीरे और रोमांचक होता जा रहा है। हर मैच के बाद अंक तालिका में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिलता है। कुछ टीमों के लिए प्लेऑफ की राह आसान लगती है तो कुछ टीमों के लिए यह राह और कठिन होती जा रही है। ऐसा ही एक मुकाबला गुरुवार को बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। इस सीजन के 50वें मुकाबले में आरसीबी और हैदराबाद की टीमें आमने-सामने थीं। हैदराबाद की टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम में एबी डिविलियर्स और मौईन अली ने शानदार और तेज रफ्तार से अर्धशतकीय पारी खेली जिसकी बदौलत आरसीबी ने 218 रनों का एक बड़ा लक्ष्य हैदराबाद के सामने रखा। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाली आरसीबी की इस मैच में गेंदबाजी भी शानदार रही वहीं डिविलियर्स और सरफराज ने शानदार कैच भी लपके। ऐसे में हैदराबाद के कप्तान विलियमसन और मनीष पांडे की पारी कमाल नहीं कर सकी और आरसीबी ने यह मुकाबला जीत लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट के दिग्गजों ने कुछ इस तरह से टीम की तारीफ की। गौरतलब हो की आरसीबी की ये लगातार तीसरी जीत है जिससे उम्मीद जगी है की वो प्लेऑञफ में बने रह सकते हैं।
|
कहा-आरसीबी ने किया शानदार प्रदर्शन
आरसीबी की लगाततार जीत औऱ प्लेऑफ में उसके पहुंचने को लेकर बढ़ रही संभावनाओं पर आरपी सिंह ने कहा की विराट सेना ने बहुत ही शानदार तरीके से यह मैच खेला। अगला मुकाबला जीतकर वो प्लेऑफ के लिए पहुंच सकते हैं।
|
कहा-क्रिकेट इसी रोमांच का नाम है
आकाश चोपड़ा ने आरसीबी और हैदराबाद के पिछले मुकाबललों के समीकरणों को देखते हुए बताया की क्रिकेट कितना रोमांचक खेल है एक समय जो टीम मैच हार रही थी वो अब लगातार जीत रही है वहीं जो जीत रही थी अब हार रही है।
|
डिविलियर्स के कैच की तारीफ की
मोहम्मद कैफ ने आरसीबी की टीम की तारीफ की खासतौर पर डिविलियर्स के उस कैच की जिसमें उन्होंने हेल्स को आउट किया था। इसके बाद उन्होंने कप्तान विलियमसन के पारी की भी तारीफ की ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
