कराची टेस्ट : समरवीरा व जयवर्धने की शतकीय पारी से श्रीलंका मजबूत (लीड-1)
कराची के नेशनल स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में जयवर्धने ने (136 नाबाद) और समरवीरा ने (130) रन बनाए। समरवीरा ने 155 गेंदों की अपनी पारी में 21 चौके लगाए।
जयवर्धने और समरवीरा के बीच 129 रनों की साझेदारी हुई। जयवर्धने श्रीलंका की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। इस मैच में हालांकि उन्हें तीन जीवनदान मिले।
इससे पहले जयवर्धने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभी टीम के स्कोर में महज तीन रन ही जुड़े थे कि सलामी बल्लेबाज थारंगा परानाविताना को उमर गुल ने मिस्बा-उल-हक के हाथों कैच करा दिया।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद अनुभवी कुमार संगकारा और सलामी बल्लेबाज वारनापुरा ने श्रीलंका की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी की। संगकारा 70 रन बनाकर दानिश कनेरिया का शिकार बने। वारनापुरा को यासिर अराफात ने पेवेलियन की राह दिखाई। उन्होंने 59 रनों की पारी खेली।
पाकिस्तान की ओर से गुल, कनेरिया और अराफात ने एक-एक विकेट अपने नाम किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications