Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलियन ओपन : नडाल, सेरेना, दिमेंतिएवा तीसरे दौर में, युगल में हारीं सानिया (राउंडअप)

पुरुषों के युगल वर्ग में भारत के दो दिग्गज महेश भूपति और लिएंडर पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ खेलते हुए दूसरे दौरे में पहुंच गए हैं हालांकि महिला वर्ग में भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी सानिया मिर्जा को हार का सामना करना पड़ा है।

नडाल के अलावा छठी वरीयता प्राप्त फ्रांस के गिलीज सिमोन और 12वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के ही गेल मोनफिल्स भी अपने-अपने मैच जीतकर तीसरे दौर में पहुंच गए हैं।

पहली बार आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतने का प्रयास कर रहे नडाल ने गुरुवार को खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया के रोको कारानुसिक को 6-2, 6-3, 6-2 से पराजित किया।

सिमोन ने आस्ट्रेलिया के क्रिस गुसियोनी को चार सेटों तक चले मुकाबले के बाद 6-7, 6-4, 6-1, 6-2 से हराया। मोनफिल्स ने आस्ट्रिया के स्टीफान कुबेक को 6-4, 6-4, 3-6, 6-2 से पराजित किया।

एकल वर्ग के अन्य मुकाबलों में 13वीं वरीयता प्राप्त चिली के फर्नाडो गोंजालेज ने अर्जेटीना के गुर्लेमो कानास को 7-5, 6-3, 6-4 से और स्पेन के फर्नाडो वर्दास्को ने फ्रांस के अर्नाड क्लीमेंट को 6-1, 6-1, 6-2 से हराया।

महिला वर्ग में बेहतरीन फार्म में चल रहीं तीन बार की चैंपियन सेरेना ने दूसरे दौर के मुकाबले में अर्जेटीना की गिसेला डुल्को को 6-3, 7-5 से हराया। मुकाबले के दौरान सेरेना ने कम से कम एक दर्जन ड्यूस लगाए।

सेरेना ने जीत के बाद कहा, "मैं जानती थी कि बढ़िया खेले बगैर मैं आगे नहीं बढ़ सकती, लिहाजा मैंने इस मैच में अपना पूरा दमखम आजमाने का फैसला किया। अब मैं काफी सहज महसूस कर रही हूं।"

उधर, रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन एलिना दिमेंतिएवा भी आसान जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंच गई हैं। इस सत्र की लगातार 12वीं जीत हासिल करते हुए दिमेंतिएवा ने इवेता बोनेसोवा को 6-4, 6-1 से सीधे सेटों में पराजित किया।

टूर्नामेंट की चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी दिमेंतिएवा ने आस्ट्रेलियन ओपन से पहले ऑकलैंड और सिडनी में आयोजित दो डब्ल्यूटीए खिताब अपने नाम किए हैं।

फ्रांस की दिग्गज खिलाड़ी एमिली मौरेस्मो और उनकी हमवतन वर्जिनिया राजानो भी दूसरे दौर की बाधा पार करने में सफल रही हैं।

राजानो ने जहां 13वीं बार आस्ट्रेलियन ओपन में हिस्सा ले रहीं 14वीं वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर को 6-3, 6-1 से हराया वहीं 2006 की विजेता मौरेस्मो ने ब्रिटेन की क्वालीफाइंग खिलाड़ी एलेना बाल्टाका को 4-6, 6-3, 6-2 से पराजित किया।

युगल वर्ग में भारत के दिग्गज खिलाड़ी भूपति और पेस अपने-अपने जोड़ीदारों के साथ दूसरे दौर में पहुंच गए हैं। भूपति ने गुरुवार को बहामास के अपने जोड़ीदार मार्क नोल्स के साथ पहले दौर के मुकाबले में रूस के मिखाइल युझेनी और जर्मनी के मिस्का ज्वेरेव को 6-3, 6-2 से पराजित किया।

भूपति और नोल्स ने शानदार खेल दिखाते हुए 12 में से पांच ब्रेक प्वाइंट अपने पक्ष में किए। दूसरे में इस जोड़ी का सामना रूस के इगोर कुनित्सेन और दमित्रि तुर्सनोव से होगा।

चेक गणराज्य के लुकास डुल्ही के साथ खेल रहे पेस ने स्विट्जरलैंड के येवेस अलेग्रो और फ्रांस के फ्रेब्रिस सांतोरो की जोड़ी को 4-6, 6-1, 6-2 से पराजित किया।

पेस-डुल्ही की जोड़ी चौथी वरीयता प्राप्त है। अगले दौर में उनका सामना इटली के फैबियो फैगनिनी और क्रोएशिया के इवान जुबिकिक से होगा।

दूसरी ओर, कई प्रमुख आयोजनों के युगल मुकाबलों में साथ-साथ खेल चुकीं सानिया और किंग को रूस की वेरा दुशेवीना और उक्रेन की ओल्गा शैवचुक ने 4-6, 6-1, 6-1 से हराया।

सानिया एकल मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुकी हैं। बुधवार को उन्हें रूस की नादिया पेत्रोवा ने सीधे सेटों में पराजित किया था। अब सानिया की एकमात्र उम्मीद मिश्रित युगल वर्ग में बची है, जहां वह भूपति के साथ उतरेंगी।

युगल वर्ग के एक अन्य मुकाबले में अर्जेटीना के गुर्लेमो कानास और रूस के मरात साफिन की जोड़ी को हार का सामना करना पड़ा। साफिन और कानास को आस्ट्रेलिया के एडम फीनी और रॉबर्ट स्मीट्स ने 6-4, 6-1 से हराया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+