For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत ने कोलंबो टेस्ट जीता

भारत ने कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को पांच विकेट से हरा दिया है. मैच के आज आख़िरी दिन वीवीएस लक्ष्मण की सेंचुरी भारत के लिए अहम रही.

वीवीएस लक्ष्मण ने नाबाद 103 रन बनाकर भारतीय टीम की जीत निश्चित की. कल मैच के चौथे दिन भारत ने जल्दी जल्दी तीन विकेट खो दिए थे जिसके बाद मैच बराबरी पर आ गया था लेकिन पांचवे दिन यानि शनिवार को सचिन तेंदुलकर और लक्ष्मण की साझेदारी ने भारत को एक मज़बूत स्थिती तक पहुंचा दिया.

सचिन तेंदुलकर भले ही 54 रन बनाकर आउट हो गए हों लेकिन तब तक मैच भारत की गिरफ़्त में आ गया था. तेंदुलकर के आउट होने के बाद क्रीज़ पर सुरेश रैना आए.

इस सीरिज़ में अस्वस्थ युवराज सिंह की जगह खेल रहे सुरेश रैना ने अपनी अच्छी फ़ॉर्म को जारी रखते हुए 45 गेंदों पर 41 रन बनाए.

इस टेस्ट में श्रीलंका ने पहली पारी में 425 और दूसरी में 267 रन बनाए. भारत ने पहली पारी में 436 रन बनाए और दूसरी पारी में पांच विकेट खोकर 258 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया.

वीवीएस लक्ष्मण की खेल के पांचवे दिन बैटिंग काफ़ी दमदार रही. टेस्ट मैच की दूसरी पारी और वो भी खेल के पांचवे दिन लक्ष्मण ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+