For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

प्रफुल्ल पटेल फीफा कार्यकारी परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने

नई दिल्ली। भारतीय फुटबाॅल के लिए गाैरव की बात है कि प्रफुल्ल पटेल फीफा कार्यकारी समिति का सदस्य चुना गया है। वह इस परिषद में चुने जाने वाले पहले भारतीय बने। उन्हें 46 में से 38 वोट मिले। अब प्रफुल्ल 2019 से 2023 तक फीफा के लिए अपनी जिम्मेदा निभाएंगे। कुआलालंपुर में शनिवार को एएफसी के 29वीं कांग्रेस के दौरान यह चुनाव हुए।

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) की ओर से पांच सदस्यों को फीफा परिषद के लिए चुना गया है, जिसमें एएफसी के अध्यक्ष और एक महिला सदस्य भी शामिल हैं। प्रफुल्ल ने फीफा का सदस्य बनने के बाद कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए काफी उत्सुक हूं। मैं एएफसी के सभी सदस्यों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने मुझे इस पद के योग्य समझ। फीफा परिषद के सदस्य के रूप में मेरी जिम्मेदारी बहुत बड़ी है। मैं न केवल अपने देश का बल्कि पूरे महाद्वीप का प्रतिनिधित्व करूंगा। एशिया में फुटबॉल की तेजी से विकास के लिए मुझ पर भरोस जताने लिए आप सभी का शुक्रिया।

प्रफुल्ल ने भारतीय फुटबाॅल में भी अपना अहम योगदान दिया है। उनके नेतृत्व में भारत ने फीफा अंडर-17 विश्व कप की सफल मेजबानी की। इसके बाद भारत ने 2020 में फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप की मेजबानी करने के लिए दावेदारी हासिल की है। यही नहीं, उनके नेतृत्व में एआईएफएफ को मनीला में 2014 में एएफसी वार्षिक पुरस्कारों में जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए 'एएफसी के प्रेसिडेंशियल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2016 में एएफसी ने एआईएफएफ को सर्वश्रेष्ठ विकासशील सदस्य संघ का पुरस्कार दिया था।

Story first published: Saturday, April 6, 2019, 18:24 [IST]
Other articles published on Apr 6, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+