IPL में धोनी की फॉर्म पर कायल हुए कोहली, कहा- इंडियन टीम के लिए है यह अच्छा संकेत
बेंगलुरु। पुणे में शनिवार को खेल गए आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से हारने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि एमएस धोनी का अच्छे फॉर्म में होना, इंडियन टीम के लिए अच्छा संकेत है। हरभजन और जडेजा की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुणे में कोहली को सेना को 20 ऑवरों में 127 रन पर ही रोक दिया। जवाब में चेन्नई की टीम ने दो ऑवर शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया।
कोहली को पता था कि उनकी टीम ने स्कोर बहुत कम खड़ा किया है, लेकिन फिर भी बेंगलोर के गेंदबाजों ने आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप टीम चेन्नई के खिलाफ 18 ऑवर तक मैच को ले गए। धोनी इस पूरी सीरिज में अब तक शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं और इस मुकाबले में भी उन्होंने 23 बॉल में 31 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
इस सीजन में अब तक 10 में से 7 मैच जीतकर, चेन्नई अंक तालिका में हैदराबाद के बाद दूसरे नंबर पर है। आईपीएल में धोनी अब तक के अपने सबसे शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। चेन्नई की तरफ से टूर्नामेंट में अब तक 360 रन बनाकर धोनी तीसरे नंबर पर है और 27 छक्कों के साथ पहले नंबर पर काबिज है।
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली हार के बावजूद भी अपने सीनियर और पूर्व कप्तान धोनी की फॉर्म को देखकर बेहद खुश है। चेन्नई से मिली हार के बाद कप्तान कोहली ने कहा, 'धोनी को खेलते देख, हर किसी को मजा आता है। जिस तरह से खेलते हैं, वह बहुत शानदार है। सबसे बड़ी बात यह इंडियन क्रिकेट टीम के लिए बहुत शानदार है। उनकी फॉर्म इंडियन क्रिकेट टीमके लिए अच्छा संकेत है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
