Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अफ्रीका दौरे में शानदार प्रदर्शन के बाद इस सीरीज में रोहित शर्मा को मिलेगी कप्तानी

नई दिल्ली। टीम इंडिया के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए बीसीसीआई की सलेक्शन कमेटी ने भारत-श्रीलंका-बांग्लादेश के बीच मार्च में खेली जाने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज में विराट कोहली को आराम देने का विचार कर रही है। ऐसे में टीम की कमान एक बार फिर से रोहित शर्मा को मिल सकती है। इससे पहले भी रोहित टीम की कप्तानी कर चुके हैं जब विराट कोहली अपनी शादी की वजह से ब्रेक पर गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम के कप्तान विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर को टी-20 ट्राई सीरीज आराम दिया जा सकता है। टी-20 फॉर्मेट में रोहित शर्मा को कप्तानी को अच्छा खासा अनुभव है। रोहित इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं। रोहित की कप्तानी में ही टीम तीन बार खिताब जीतने में कामयाब हुई है। इस टी-20 सीरीज में मयंक अग्रवाल को भी टीम में जगह मिल सकती है जिनका प्रदर्शन मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में काफी जोरदार रहा हैं।

आपको बता दें कि श्रीलंका की आजादी को 70 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में त्रिकोणीय टी-20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। यह सीरीज 6 मार्च से शुरू होगी। इस टूर्नामेंट में भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश की टीमें भाग लेंगी। सभी टीम एक-दूसरे से दो-दो मैच खेलेगी और इसके बाद राउंड रोबिन के आधार पर दो टीमें फाइनल में भिड़ेगी। इस तरह टूर्नामेंट में कुल 7 मैच खेले जाएंगे।

Story first published: Saturday, February 24, 2018, 14:38 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+