आईपीएल : दिल्ली को चौथा झटका, दिलशान पेवेलियन लौटे (लीड-2)
दिल्ली की टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक चार विकेट के नुकसान पर 52 रन बना लिए थे। मिथुन मिन्हास ने तीन रन बनाए थे जबकि दिनेश कार्तिक एक रन पर खेल रहे थे। दिल्ली को 10 रन अतिरिक्त के तौर पर मिले हैं।
दिलशान 51 रन के कुल योग पर शांताकुमारन श्रीसंत की गेंद पर युवराज सिंह के हाथों मिडविकेट पर लपके गए। उन्होंने दस रन बनाए। इससे पहले 46 के कुल योग पर दिल्ली ने अपने सबसे सफल बल्लेबाज अब्राहम डिविलियर्स के रूप में तीसरा विकेट गंवाया था। डिविलियर्स 11 रन बनाकर श्रीसंत की गेंद पर युवराज के हाथों लपके गए। उन्होंने 11 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया।
दिल्ली की टीम ने शुरुआती पांच ओवरों में ही अपने कप्तान वीरेंद्र सहवाग और उपकप्तान गौतम गंभीर के विकेट गंवा दिए थे। सहवाग नौ रन बनाकर ब्रेट ली की गेंद पर विकेट के पीछे कुमार संगकारा के हाथों लपके गए। उस समय टीम का कुल योग 19 रन था। सहवाग ने आठ गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए। कुल योग में अभी एक रन ही जुड़ा था कि गंभीर भी चलते बने। उन्हें संगकारा ने विल्किन मोता की मदद से रन आउट किया। गंभीर ने आठ रन बनाए।
इस मैदान पर खेला जा रहा यह पहला मैच है। दिल्ली की टीम का यह 11वां मैच है जबकि युवराज की टीम 12वां मैच खेल रही है। आठ जीत और दो हार के साथ अब तक 16 अंक जुटा चुकी दिल्ली की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है लेकिन इस दौड़ में बने रहने के लिए पंजाब को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। पंजाब टीम ने 11 मैचों से पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक जुटाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications