IPL 11: ईशांत शर्मा को न खरीदकर सभी टीमें पछता रही होंगी, Video में देखें सबूत
नई दिल्ली। आईपीएल-11 में सभी टीमें एक दूसरे से बेहतर होने का दावा कर रही हैं। करें भी क्यों न आखिर उन्होंने नीलामी में एक से बढ़कर एक अपनी रणनीति के मुताबिक खिलाड़ी को खरीदे हैं। लेकिन इन सबके बीच कई टीमें ऐसी हैं जो अपनी गेंदबाजी को लेकर खासा चिंतित हैं। इनमें से एक है सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू जिसके खिलाफ अब तक के खेल में दो बार 200 प्लस का स्कोर बन चुका है और दोनों बार उसे हार का सामना करना पड़ा है।
|
ईशांत को किसी भी टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा
कुल मिलाकर आरसीबी जैसे अन्य टीमें भी अपनी गेंदबाजी देखकर एक बार सोचने पर तो जरूर मजबूर हो रही होंगी कि उन्हें और किसे अपने साथ जोड़ना चाहिए था? दरअसल एक ऐसा भारतीय गेंदबाज चर्चा में है जिसे किसी भी आईपीएल टीम ने अपने साथ नहीं जोड़ा है। नाम है ईशांत शर्मा। ईशांत अभी काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड से सीधे भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों के दिलों पर दस्तक दी है।
|
पहले ही मैच में वो कर दिखाया जिसने आईपीएल फ्रेंचाइजीज का ध्यान अपनी खींचा
दरअसल पिछले कुछ समय से ईशांत शर्मा लगातार काउंटी में खेलने से इंकार करते रहे, लेकिन आखिरकार उन्होंने काउंटी खेलने को मंजूरी दी। ईशांत शर्मा इंग्लिश काउंटी टीम ससेक्स के लिए खेल रहे हैं। लेकिन सबसे खास ये रहा कि उन्होंने अपने पहले ही मैच में वो कर दिखाया जिसने आईपीएल फ्रेंचाइजीज का ध्यान अपनी खींचा होगा।
|
ससेक्स टीम के साथ इंग्लिश काउंटी सीजन में दो महीने तक खेलेंगे
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन की नीलामी में नहीं बिक पाए भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने हाल ही में काउंटी क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू किया है। ससेक्स के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेल रहे ईशांत ने अपने पहले ही मैच में पांच विकेच लेकर सनसनी मचा दी। ईशांत ने वारविकशायर टीम के खिलाफ मैच में ये कारनामा किया।
आपको बता दें कि ईशांत ससेक्स टीम के साथ इंग्लिश काउंटी सीजन में दो महीने तक खेलेंगे। इस दौरान वो काउंटी चैंपियनशिप के पांच मैच और वनडे कप के छह ग्रप मैचों का हिस्सा होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
