जेम्स एंडरसन का सिर फोड़ना चाहते थे सईद अजमल, सामने आई 9 साल पुरानी बात
नई दिल्ली। मैदान पर खिलाड़ियों के बीच आपसी जुबानी जंग का इतिहास पुराना है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कई बार मैदान पर अपना आपा खोते हुए नजर आ चुके हैं। अब 9 साल बाद खुलासा हुआ है कि एक समय पूर्व दिग्गज स्पिनर सईद अजमल भी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का सिर फोड़ना चाहते थे। अजमल ने कहा कि एंडरसन लगातार उन्हें बाउंसर डाल रहे थे और इसी वजह उनके मन में एंडरसन का सिर फोड़ने का ख्याल आया था।

किया पुराने मैच में हुई घटना का जिक्र
यह घटना अगस्त 2010 की है जब पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एक टेस्ट मुकाबले में आमने सामने थी। मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला गया था। सईद अजमल ने उस मुकाबले में अर्धशतक लगाया था जो कि उनके करियर का एकमात्र अर्धशतक है। उन्होंने दूसरी पारी में ये कारनामा किया था लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड ने उस मुकाबले को 9 विकेट से जीता था। पाकिस्तान की टीम उस मैच में 72 रनों पर सिमट गई थी और इंग्लैंड ने पहली पारी में 251 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने दूसरी पारी में 296 रन बनाए लेकिन पहली पारी में इंग्लैंड ने काफी ज्यादा बढ़त ले ली थी,इसलिए उन्हें मैच जीतने में परेशानी नहीं हुई।
वसीम अकरम ने पूछा- मूंछें रखूं या नहीं, शाहिद अफरीदी ने दिया ये जवाब

हुआ था कुछ ऐसा
इस मैच के एक लम्हे का जिक्र करते हुए अजमल ने कहा कि जब इंग्लैंड ने नई गेंद ली तो जेम्स एंडरसन मेरे पास आए और कहा कि क्या तुम बाउंसर्स के लिए तैयार हो। मैंने उनसे कहा कि मुझे इंग्लिश नहीं आती है। मैंने सोच की एंडरसन मजाक में बाउंसर मारने की बात कह रहे होंगे क्योंकि मैं टैलेंडर बल्लेबाज था और वो शायद सीधी गेंदबाजी करके मुझे आउट करते। लेकिन उन्होंने मुझे लगातार बाउंसर करने शुरु कर दिए।
सुरेश रैना ने कहा- 3 मई तक लॉकडाउन-2 फॉलो करें, आरोग्य सेतु ऐप के लिए की ये अपील

फिर बाउंसर्स पर लगाए शाॅट
अजमल ने कहा कि जब मुझे 6-7 बाउंसर आकर लगे तो मैंने अपने साथी बल्लेबाज जुलकारनैन हैदर से कहा कि मैं अपने बैट से जेम्स एंडरसन का सिर फोड़ना चाहता हूं। इसके बाद मैंने अपने शॉट खेलने का फैसला किया। फिर मैंने क्रीज से आगे बढ़कर कई सारे बाउंसर्स पर शॉट लगाए। इसके बाद गेंद मेरे बल्ले पर आने लगा और मैंने अर्धशतक लगाया।
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर की 50 साल की उम्र में कोरोनावायरस के चलते मौत
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
