VIDEO : मनीष पांडे ने बाउंड्री पर छोड़ दिया धोनी का आसान कैच, माही का रिएक्शन हुआ वायरल
पुणे: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2018 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी को लेकर चर्चा में हैं। धोनी ने इस आईपीएल में गेंदबाजों की जमकर खबर ली है और मैदान के चारों ओर रन बटोरे हैं। वहीं रविवार को SRH के खिलाफ 20 रनों की पारी के दौरान धोनी की प्रतिक्रिया उस वक्त देखने लायक थी जब मनीष पांडे ने उनका बेहद ही आसान कैच टपका दिया।
|
मनीष पांडे ने धोनी का बेहद आसान कैच टपका दिया।
आईपीएल में कई शानदार कैच पकड़ चुके मनीष पांडे ने शाकिब की गेंद पर महेंद्र सिंह धोनी का बेहद आसान कैच टपका दिया। 16वें ओवर की दूसरी गेंद को धोनी स्टैंड में भेजना चाहते थे लेकिन सही गेंद बल्ले से ठीक से कनेक्ट न हो पाने के कारण उतनी दूरी तय नहीं की जितना धोनी उम्मीद कर रहे थे और गेंद सीधे मनीष पांडेय के हाथों में चली गई, लेकिन ये बेहद ही आसान कैच मनीष पांडे ना पकड़ सके। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था कि मनीष पांडे ने धोनी का कैच छोड़ दिया है। इसके बाद धोनी ने इशारों में व्यक्त किया कि वो शॉट उनकी उम्मीद के मुताबिक नहीं था।

धोनी ने 20 रनों की नाबाद पारी खेली
धोनी ने इस मैच में 14 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें एक चौका और एक छक्का शामिल है। चेन्नई ने शेन वॉटसन (57 रन) और अंबाती रायडू के नाबाद शतक की बदौलत 19 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मैच में चेन्नई के सामने शिखर धवन (49 गेंदों में 79 रन) और केन विलियसन (39 गेंदों में 51 रन) की पारी की बदौलत 179 रनों का लक्ष्य रखा था।

चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया
सीएसके की तरफ से अंबाती रायडू ने तूफानी शतक जड़ा और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। चेन्नई ने हैदराबाद को 8 विकेट से रौंद दिया। चेन्नई का पहला विकेट वॉटसन रुप में गिरा जब 35 गेंदों में 57 रन बनाकर शेन वॉटसन रन आउट हुए। सीएसके के इस जीत के साथ 16 अंक हो गये हैं और इस टीम ने प्ले ऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications