Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : मिलितो की मदद से इंटर बना चैम्पियन

शनिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख पर इंटर को मिली 2-0 की जीत में फारवर्ड खिलाड़ी डिएगो मिलितो की प्रमुख भूमिका रही। मिलितो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम के लिए दो गोल किए।

स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के घरेलू मैदान स्टेडिया बेर्नाब्यू में मिली इस जीत के साथ इंटर की टीम ने 1965 के बाद पहली बार इस खिताब पर कब्जा किया है। उसने 1964 में भी इस खिताब को जीता था।

इस जीत ने इंटर के प्रबंधक जोस मोरिन्हो को उस खास क्लब में शामिल कर दिया है, जिसमें अपने क्लबों को दो मौकों पर चैम्पियंस लीग खिताब दिलाने वाले केवल तीन प्रबंधक शामिल हैं।

मोरिन्हो ने 1994 में पोरटो को यह खिताब दिलाया था। इससे पहले एर्नेस्ट हापेल और ओटमार हिट्जफील्ड ने अपने क्लबों को दो मौकों पर यह खिताब जिताने में मदद की थी।

15 मई को इंटर ने सिएना को हराकर इटली की घरेलू लीग सेरी-ए चैम्पियनशिप जीती थी। इस तरह उसने इस सत्र में दो प्रमुख खिताबों पर कब्जा किया।

1995 में क्लब का मालिकाना हक हासिल करने वाले मौजूदा अध्यक्ष मासिमो मोराती ने कहा है कि वह अपने क्लब के इस शानदार प्रदर्शन से अभिभूत हैं। मोराती के पिता एंजेलो ने 1955 से 1968 तक इस क्लब को अपनी सेवाएं दी थीं और उसी दौरान क्लब ने दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+