अपने पिया के लिए ISL की ओपनिंग में लाइव परफॉर्म करेंगी ऐश्वर्या
चेन्नई। खेल प्रेमियों और सिने जगत को पसंद करने वालों के लिए एक खुशखबरी है और वो यह है कि बॉलीवुड दिवा और पूर्व विश्वसुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन इंडियन सुपर लीग (ISL) की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। काफी लंबे वक्त के बाद ऐश्वर्या लाइव प्रस्तुति देने जा रही हैं।
PHOTOS: कबड्डी देखते हुए भी उतनी ही खूबसूरत लगती हैं ऐश!!!
इस फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत तीन अक्टूबर को चेन्नई के मैदान से होगी। मालूम हो कि पहला मैच ऐश के पतिदेव अभिषेक बच्चन की टीम चेन्नईयन एफसी का मैच होगा। इसलिए भी ऐश की प्रस्तुति खास होगी क्योंकि इसके जरिये वो अपने पति की टीम को चीयरअप भी करेंगी। गौरतलब है कि चेन्नईयन एफसी टीम के कोअनर्स अभिषेक के अलावा वीता दानी और महेंद्र सिंह धोनी भी हैं।
ऐश्वर्या राय ने सबको क्या खूब बेवकूफ बनाया!
खबर है कि ओपनिंग सेरोमनी के जरिए ऐश अपनी हिट फिल्मों के गीतों पर डांस करेंगी और अपनी कमबैक फिल्म जज्बा को प्रमोट भी करेंगी। ऐश के इस लाइव डांस को श्यामक डावर उन्हें कोरियोग्राफ किया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
