आईपीएल : डरबन में दिल्ली और डेक्कन के बीच होगी भिड़ंत
पिछले मुकाबलों में बड़ी जीत हासिल करने के बाद दोनों टीमों के हौसले बुलंद हैं। दिल्ली की टीम ने जहां 10 मई को कोलकाता नाइट राइर्ड्स पर सात विकेट के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी वहीं डेक्कन की टीम ने सोमवार को राजस्थान रॉयल्स को 53 रनों से पराजित किया था।
आठ टीमों की तालिका में दोनों टीमें मजबूत स्थिति में हैं। इस मैच के माध्यम से डेक्कन की टीम जहां तालिका में सबसे ऊपर पहुंचना चाहेगी वहीं पहले स्थान पर काबिज दिल्ली का प्रयास अपनी स्थिति और मजबूत करने का होगा।
दिल्ली ने अब तक नौ मैच खेले हैं। सात में उसकी जीत हुई है जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। दूसरी ओर, डेक्कन की टीम ने 10 मैच खेले हैं। छह में उसकी जीत हुई है जबकि चार में उसे हार का सामना करना पड़ा है।
दिल्ली ने अब तक 14 अंक जुटाए हैं। डेक्कन के 12 अंक हैं। इन दोनों टीमों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स है, जिसके 13 अंक हैं। तालिका में डेक्कन से ठीक नीचे राजस्थान की टीम है, जिसके 11 अंक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications