फीफा विश्व कप : फर्दीनांद चोटिल, इंग्लैंड खेमे में चिंता
इंग्लैंड के लिए सेंट्रल डिफेंडर पोजीशन से खेलने वाले फर्दीनांद को घुटने में चोट लगी है। उनकी इस चोट को लेकर इंग्लैंड खेमे में बेचैनी है। चोट के स्कैन की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
इंग्लैंड टीम के कोच फेबियो कापेलो ने कहा है कि वह फर्दीनांद की चोट की गंभीरता को लेकर अभी कुछ नहीं कह सकते लेकिन इतना जरूर है कि फर्दीनांद को अस्पताल ले जाया गया है।
विश्व कप का आयोजन 11 जून से होना है। इंग्लैंड टीम गुरुवार सुबह ही यहां पहुंची है। इंग्लैंड टीम विश्व कप के लिए रस्टेनबर्ग में डेरा डालेगी। यह स्थान जोहांसबर्ग से 160 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित है।
इंग्लैंड को ग्रुप-सी में अल्जीरिया, अमेरिका और स्लोवानिया के साथ रखा गया है। इंग्लैंड को अपना पहला मैच रुस्टेनबर्ग के रॉयल बाफोकेंग स्टेडियम में 12 जून को अमेरिका के साथ खेलना है। अमेरिकी टीम पहले ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications