अहमदाबाद टेस्ट: गम्भीर पेवेलियन लौटे (लीड-1)
अहमदाबाद, 4 नवंबर (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के खिलाफ मोटेरा के सरदार पटेल स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला के पहले मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम ने गौतम गम्भीर का विकेट खोकर 66 रन बना लिए थे। वीरेंद्र सहवाग 39 और राहुल द्रविड़ चार रन बनाकर नाबाद थे।
भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सहवाग और गम्भीर ने टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन गम्भीर यहां लम्बी पारी खेलने में विफल रहे। वह जेसी राइडर की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 21 रन बनाए और सहवाग के साथ पहले विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की।
यह मैच भारत के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के लिए बेहद खास होगा। इस वर्ष नौ टेस्ट मैचों में 1270 रन बना चुके तेंदुलकर शतकों के अर्धशतक से एक कदम दूर हैं। तेंदुलकर ने इस वर्ष छह शतक लगाए हैं। ऐसे में मोटेरा में उनसे एक और शतक की आस होगी।
कीवी कप्तान डेनियल विटोरी के लिए यह मैच खास है। इसमें 38 रन बनाने के साथ ही उनके टेस्ट मैचों में 4,000 रन पूरे हो जाएंगे। 4,000 से अधिक रन बनाने और 300 विकेट लेने वाले वह दुनिया के तीसरे हरफनमौला क्रिकेटर बन जाएंगे। उनसे पहले इंग्लैंड के इयॉन बॉथम और भारत के कपिल देव यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
इंडो-एश्यिन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications