Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेट्रो से जुड़ जाएंगे राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन स्थल

नई लाइनों पर काम कर रहे दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने दावा किया है कि खेलों की शुरुआत से पहले 11 आयोजन स्थलों में से 10 को मेट्रो से जोड़ दिया जाएगा।

डीएमआरसी का फेज-2 अधिकांश आयोजन स्थलों को मेट्रो से जोड़ने का काम करेगा। इनमें राष्ट्रमंडल खेलगांव, इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स और यमुना स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (सभी पूर्वी दिल्ली), तालकटोरा इंडोर स्टेडियम (पश्चिमी दिल्ली), दिल्ली विश्वविद्यालय मैदान (उत्तरी दिल्ली), त्यागराज कांप्लेक्स, आर.के. टेनिस कांप्लेक्स, सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स (सभी दक्षिणी दिल्ली) तथा जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम और नेशनल स्टेडियम (मध्य दिल्ली) शामिल हैं।

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया, "राष्ट्रमंडल खेल आयोजन स्थलों से होकर गुजरने वाली मेट्रो सेवा का काम 57 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। 11 में से 10 आयोजन स्थलों को मेट्रो सेवा से जोड़ दिया जाएगा। सभी लाइनें 2010 में काम करने लगेंगी।"

डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज ही एकमात्र ऐसा आयोजन स्थल होगा, जो सीधे तौर पर मेट्रो सेवा से नहीं जोड़ा जा सकेगा। इसका कारण यह है कि यह दिल्ली की सीमा के बाहर स्थित है। वैसे इस आयोजन स्थल तक पहुंचने के लिए तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन तक जाया जा सकता है, जो इससे सात किलोमीटर दूर है।

तुगलकाबाद मेट्रो स्टेशन का निर्माण केंद्रीय सचिवालय-बदरपुर मार्ग पर होना है। वैसे ऐसे स्टेशनों से आयोजन स्थलों तक पहुंचने के लिए डीएमआरसी ने मेट्रो-फीडर सेवा चालू करने का फैसला किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+