आस्ट्रेलिया में अलग-अलग टेस्ट तथा ट्वेंटी-20 टीम उतारने की तैयारी
समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक सदरलैंड मानते हैं कि आज की तारीख में अलग-अलग टीमें टेस्ट और ट्वेंटी-20 क्रिकेट की जरूरत बन गई हैं। इसका कारण यह है कि क्रिकेट के इन दोनों स्वरूपों के लिए बड़ी संख्या में विशेषज्ञ खिलाड़ी मौजूद हैं और सीए का मानना है कि इन सभी को बराबर मौका मिलना चाहिए।
सदरलैंड ने कहा कि यह भी संभव हो सकता है कि आने वाले दिनों में जब आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम अपने घर में खेल रही होगी, तब उसकी ट्वेंटी-20 टीम किसी देश के दौरे पर होगी। क्रिके इतिहास में ऐसा पहली बार होगा लेकिन इसे हकीकत बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।
सदरलैंड ने कहा, "आज बड़ी संख्या में ऐसे युवा सामने आ रहे हैं, जो सिर्फ टेस्ट या ट्वेंटी-20 विशेषज्ञ खिलाड़ी बनना चाहते हैं। ऐसे में हमारे लिए दो अलग-अलग टीमें चुनना कठिन नहीं होगा। विशषज्ञ टेस्ट, एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीम आज की जरूरत बन चुके हैं और इस संबंध में गंभीरता से काम करने की जरूरत है।"
यह सच है कि व्यस्तता के इस दौर में ट्वेंटी-20 विशेषज्ञ टीम आज अभी तक किसी देश ने इस सोच को हकीकत में नहीं बदला है। हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस तरह की पहल की थी लेकिन बेंच स्ट्रेंथ की कमी के कारण उसकी तैयारी मूर्त रूप नहीं ले सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications