भारत में ही कप्तानी छोड़ना चाहते थे पीटरसन
लंदन, 12 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने पिछले वर्ष भारत दौरे के समय क्रिसमस से पहले ही कप्तानी छोड़ने की पेशकश की थी।
आस्ट्रेलियाई समाचार पत्र 'द ऐज' के मुताबिक बीबीसी रेडियो के साथ भेंटवार्ता में इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईडब्ल्यूसीबी) के उपाध्यक्ष डेनिस एमिस ने कहा कि मोहाली में भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट हारने के बाद पीटरसन ने कप्तानी से इस्तीफा देने की पेशकश की थी।
एमिस ने कहा, "पीटर्सन ने कप्तानी छोड़ने का प्रस्ताव रखा तो हमने उनसे इस पर फिर से विचार करने के लिए कहा था। इसके बाद ही टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई थी।"
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पीटरसन ने टीम के कोच पीटर मूर्स के साथ विवाद की वजह से कप्तानी छोड़ दी। उनका कहना था कि मूर्स के कोच रहते वे कप्तानी नहीं कर सकते। इस विवाद की वजह से मूर्स की कुर्सी भी चली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications