Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2018: पार्टी में चियरलीडर्स को बुलाने पर दिल्ली डेयरविल्स की टीम को चेतावनी

नई दिल्ली। बुरी तरह हारकर हारकर आईपीएल 11 में सबसे पहले बाहर हुई दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। अब टीम को बीसीसीआई की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई (एसीयू) ने चीयरलीडर्स को लेकर चेतावनी दी है। दरअसल दिल्ली ने पिछले शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स से मुकाबले के पहले गुरुग्राम में रखी गई एक डिनर पार्टी में कथित तौर पर चीयरलीडर्स बुलाई थीं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक एसीयू अधिकारियों ने दिल्ली डेयरडेविल्स को चेतावनी दी कि वह यह सुनिश्चित करे कि टीम के खिलाड़ी बाहरी सूत्रों के संपर्क दूर रहेंगे। खबरों के मुताबिक एसीयू ने औपचारिक तौर पर बीसीसीआई से इस बाबत शिकायत नहीं की है लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल 2018 का सीजन खत्म हो जाएगा तब आईपीएल फीडबैक रिपोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक वरिष्ठ एसीयू अधिकारी के हवाले से लिखा है- "इन लड़कियों को आमंत्रित किया गया था। ऐसा नहीं था कि क्रिकेटर इन लड़कियों के साथ पार्टी कर रहे थे। चीयलीडर्स पहुंच गई थीं, पार्टी में शामिल हुईं और चली गईं। हालांकि एसीयू ने टीम को चेतावनी दी है कि ऐसी चीजें फिर से नहीं होनी चाहिए। पार्टी में चीयरगर्ल्स को लाना प्रतिबंधित है जैसा कि एसीयू की नियमावली किसी बाहरी को खिलाड़ियों से नजदीकी बनाने की आज्ञा नहीं देती है।"

हालांकि इस मामले पर दिल्ली की टीम ने ऐसा कुछ होने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली के मैनेजमेंट ने कहा, 'दिल्ली डेयरडेविल्स टीम किसी प्राइवेट इवेंटम में चीयरलीडर्स को नहीं ले जाती है। अगर एसीयू को कोई शिकायत है तो उन्हें हम से बात करनी चाहिुए।' गौरतलब है कि पिछले सीजनों में ऐसा देखा गया थी कि टीम की पार्टियों में चीयरगर्ल्स भी शामिल होती थीं। लेकिन भारत के सबसे बड़े टी-20 टूर्नामेंट में फिक्सिंग स्कैंडल होने के बाद एसीयू की देखरेख में नियम काफी सख्त हो गए ताकि खेल को पूरी तरह से साफ-सुथरा रखा जा सके।

Story first published: Tuesday, May 22, 2018, 23:48 [IST]
Other articles published on May 22, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+