फीफा विश्व कप : दक्षिण कोरिया 1-0 से आगे (लीड-1)
वर्ष 2002 में अपनी और जापान की मेजबानी में सेमीफाइनल तक का सफर तय करने वाली दक्षिण कोरियाई टीम ने सातवें मिनट में ही बढ़त बना ली। उसके लिए इस विश्व कप का पहला गोल डिफेंडर ली जुंग शू ने किया।
यह गोल ग्रीस के खिलाड़ी जी. सिटारिडिस द्वारा फाउल खेलने के बाद कोरिया को मिले फ्रीकिक पर हुआ। अपनी बाईं ओर से आई फ्रीकिक पर जुंग शू ने शानदार वॉली के जरिए अपनी टीम के लिए पहला गोल किया।
अब तक दोनों टीमों ने साफ-सुथरा खेल दिखाया है। यही कारण है कि शुरुआती 45 मिनट में किसी टीम के खिलाड़ी को किसी प्रकार का कार्ड नहीं दिखाया गया।
शनिवार को ग्रुप-बी के दूसरे मुकाबले में अर्जेटीना और नाइजीरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। दिन का तीसरा मुकाबला ग्रुप-सी के अंतर्गत इंग्लैंड और अमेरिका के बीच खेला जाएगा।
विश्व कप के पहले दिन खेले गए दो मुकाबले बराबरी पर छूटे थे। पहले मैच में मेक्सिको ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 1-1 की बराबरी पर रोका था जबकि दूसरे मुकाबले में दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे ने फ्रांस को गोलरहित बराबरी पर रोक दिया था।
11 जून से शुरू हुए विश्व कप में कुल 32 टीमें शिरकत कर रही हैं। विश्व कप का फाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। इसके मैच नौ आयोजन स्थलों में स्थित 10 स्टेडियमों में खेले जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications