Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गणतंत्र दिवस के दिन श्रीलंका पहुंचेगी भारतीय क्रिकेट टीम (लीड-1)

श्रृंखला की औपचारिक शुरुआत दाम्बुला में 28 जनवरी को खेले जाने वाले दिन-रात के एकदिवसीय मुकाबले के साथ होगी। भारतीय टीम 10 फरवरी को स्वदेश रवाना हो जाएगी।

इस श्रृंखला में पांच एकदिवसीय और एक ट्वेंटी-20 मैच खेला जाना है। भारत के साथ खेलने से पहले श्रीलंकाई टीम को पाकिस्तान दौरे पर जाना है, जहां उसे एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 श्रृंखला में हिस्सा लेना है। वहां से लौटकर श्रीलंकाई टीम भारत की मेजबानी करेगी।

भारत और श्रीलंका के बीच जुलाई-अगस्त में टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला खेली गई थी। इस श्रृंखला की मेजबानी श्रीलंका ने की थी। भारतीय टीम टेस्ट श्रृंखला 1-2 से हार गई थी जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में उसे 3-2 से जीत मिली थी।

बीसीसीआई और एसएलसी के अधिकारियों के बीच मंगलवार को हुई बैठक के दौरान पांच एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला और एक ट्वेंटी-20 मैच खेलने का फैसला किया गया था।

बीसीसीआई मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद इंग्लैंड के साथ खेली गई सात मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के दो मैचों के रद्द होने और पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के टाले जाने से हुए 2.50 करोड़ डॉलर के नुकसान की भरपाई के लिए श्रीलंकाई टीम के साथ यह श्रृंखला खेलने के लिए बेकरार था।

मुंबई पर हुए आतंकी हमले के बाद कूटनीतिक स्तर पर पाकिस्तान के साथ संबंध खराब होने के कारण भारत सरकार ने टीम को टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला के लिए पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था।

पाकिस्तान दौरा रद्द होने के बाद भारतीय टीम के पास नौ मार्च तक वक्त था और उसी की भरपाई के लिए बीसीसीआई इस बीच श्रीलंका के साथ श्रृंखला आयोजित करना चाहता था। भारतीय टीम को 28 मार्च को न्यूजीलैंड दौरे पर जाना है।

श्रीलंकाई टीम को इस महीने पाकिस्तान दौरे पर जाना है। वहां उसे टेस्ट तथा एकदिवसीय श्रृंखला में हिस्सा लेना है। पाक में टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद श्रीलंकाई टीम स्वदेश लौट आएगी और फिर भारत के साथ श्रृंखला संपन्न करके पाकिस्तान रवाना होगी।

श्रृंखला का कार्यक्रम इस प्रकार है :

पहला एकदिवसीय मैच : 28 जनवरी, दाम्बुला (दिन-रात)

दूसरा एकदिवसीय मैच : 30 जनवरी, दाम्बुला (दिन-रात)

तीसरा एकदिवसीय मैच : 2 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)

चौथा एकदिवसीय मैच : 5 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)

पांचवां एकदिवसीय मैच : 8 फरवरी, सिंहली क्रिकेट स्टेडियम, कोलंबो

पहला ट्वेंटी-20 मैच : 10 फरवरी, प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो (दिन-रात)

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+