For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

कोरोना वायरस के चलते अगले साल तक स्थगित हो सकते हैं सभी अंतरराष्ट्रीय फुटबाॅल मैच

नई दिल्ली। विश्व फुटबाॅल की सर्वोच्च संस्था फीफा (FIFA) के उपाध्यक्ष विक्टर मोंटेगलियानी ने कहा है कोरोना वायरस महामारी की वजह से क्लब प्रतियोगिताओं को पूरा मौका देने के लिए अंतरराष्ट्रीय मैचों को 2021 तक टाला जा सकता है।

कनाडाई नागरिक तथा उत्तर-मध्य अमेरिका एवं कैरेबियाई क्षेत्र के अध्यक्ष मोंटेगलियानी फीफा के उस कार्यसमूह के प्रमुख है जिसे विश्व भर में फुटबाल गतिविधियों पर पिछले महीने से लगी रोक के बाद भावी योजना तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है।

फीफा पहले ही मार्च और अप्रैल में होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों को रद्द कर चुका है। मोंटेगलियानी ने कहा है कि सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में होने वाले राष्ट्रीय टीमों के मैचों को भी रद्द किया जा सकता है।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस से कहा, ''ये मेरी निजी राय है कि केवल स्वास्थ्य कारणों से ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रतिबंधों के कारण भी ये थोड़ा चुनौतीपूर्ण होगा। मेरा मानना है कि घरेलू फुटबाल प्राथमिकता होगी। अगर हमें फुटबाल मैच खेलने की अनुमति मिल भी जाती है तो मुझे संदेह है कि पहला मैच प्रशंसकों की मौजूदगी में खेला जाएगा। मुझे लगता है कि अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये मार्च 2021 का समय उपयुक्त होगा।''

Story first published: Tuesday, April 14, 2020, 18:09 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+