समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह आंकड़ा स्पेन और जर्मनी के बीच बुधवार को डरबन में खेले जाने वाले दूसरे सेमीफाइनल के बाद और दुरुस्त होगा।
इससे पहले अमेरिका में 1994 में और 2006 में जर्मनी में आयोजित विश्व कप में 30 लाख या उससे अधिक लोगों ने मैचों का लुत्फ लिया था।
फीफा ने बुधवार को कहा कि डरबन में होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के लिए अब भी वर्ग-1 के 800 टिकट बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।