Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मोहाली टेस्ट : गंभीर और द्रविड़ पेवेलियन लौटे (लीड-2)

भोजनकाल तक एक विकेट पर 302 रन बनाने वाली भारतीय टीम ने 18 रन के भीतर दो विकेट गंवाते हुए तीन विकेट खोकर 330 रन बना लिए हैं।

मैच के दूसरे दिन सबसे पहले गंभीर आउट हुए। 348 गेंदों की अपनी पारी में 25 चौके और एक छक्का लगाने वाले गंभीर को स्पिनर ग्रीम स्वान ने एलिस्टर कुक के हाथों कैच कराया। उस समय भारत का कुल योग 320 रन था।

नए बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के आने के बाद कुल योग में अभी नौ रन ही जुड़े थे कि द्रविड़ भी चलते बने। उनका विकेट भी स्वान के खाते में गया। यह कैच मोंटी पनेसर ने लपका। द्रविड़ ने अपनी 328 गेंदों की पारी में 19 चौके लगाए।

गंभीर और द्रविड़ ने दूसरे विकेट के लिए 314 रनों की साझेदारी निभाई। खबर लिखे जाने तक तेंदुलकर 10 गेंदों पर चार रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि नए बल्लेबाज वी.वी.एस. लक्ष्मण ने अभी खाता नहीं खोला है।

इससे पहले, मैच के पहले दिन शुक्रवार को खराब रोशनी के कारण लगभग एक घंटे का खेल नहीं हो सका था। समय की भरपाई के लिए शनिवार को खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू किया गया। पहले दिन भारत ने एक विकेट के नुकसान पर 179 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (0) मात्र छह रन के कुल योग पर आउट हो गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+