Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चटगांव टेस्ट : मुरली और मेंडिस के आगे पस्त हुआ बांग्लादेश

श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 384 रन बनाए थे। इस आधार पर उसे पहली पारी की तुलना में 176 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है। मुरली और मेंडिस के अलावा चामिंडा वास ने दो विकेट लिए जबकि दिलहारा फर्नाडो के खाते में एक विकेट गया।

बांग्लादेश के लिए उपकप्तान मशरफे मुर्तजा ने सबसे अधिक 63 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा कप्तान मोहम्मद अशरफुल ने 45 और जुनैद सिद्दीकी ने 28 रन बनाए। पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।

इससे पहले, मैच के पहले दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 371 रन बनाने वाली मेहमान टीम दूसरे दिन के पहले सत्र में 13 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।

पहले दिन 93 रन पर नाबाद लौटे चमारा कापूगेदेरा अपना शतक पूरा नहीं कर सके और 96 रन बनाकर आउट हो गए। बांग्लादेश की ओर साकीबुल हसन ने सर्वाधिक चार विकेट झटके जबकि मुर्तजा के खाते में तीन विकेट आए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+