फीफा विश्व कप : मंदी बेअसर, दक्षिण अफ्रीका की ओर चले ग्रीसवासी
यहां के हजारों-लाखों फुटबाल प्रेमी 11 जून से खेले जाने वाले फीफा विश्व कप में अपनी टीम की हौसला अफजाई के लिए दक्षिण अफ्रीका रवाना होने के लिए तैयार हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अब तक कुल 4000 ग्रीसवासी दक्षिण अफ्रीका के लिए हवाई टिकट बुक करा चुके हैं। यही नहीं, ग्रीस के लोगों ने 22 जून को अर्जेटीना के साथ होने वाले अपने देश के मुकाबले के सभी उपलब्ध टिकट खरीद लिए हैं।
ट्रेवल एजेंसियों का कहना है कि उनके दफ्तर के फोन हमेशा बजते रहते हैं क्योंकि ग्रीस के लोग इन दिनों 2500 डॉलर का एक ट्रेवल पैकेज बुक कराने के लिए उतावले हो रहे हैं, जिसमें चार दिनों तक दक्षिण अफ्रीका में रहने-खाने की छूट है।
इसी तरह 3500 डॉलर के एक अन्य पैकेज में दक्षिण अफ्रीका में 11 दिनों तक रहने-खाने की व्यवस्था है। ग्रीसवासियों का मानना है कि 3500 डॉलर खर्च करना महंगा है लेकिन अपनी टीम को नजरों के सामने खेलते देखने के लिए यह कोई बड़ी कीमत नहीं है।
ग्रीस को ग्रुप-बी में दक्षिण कोरिया, नाइजीरिया और अर्जेटीना के साथ रखा गया है। उसका पहला मैच 12 जून को दक्षिण कोरिया के साथ, 17 जून को नाइजीरिया के साथ और 22 जून को अर्जेटीना के साथ होना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications