For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA World Cup 2018: Group B analysis (स्पेन, ईरान, पुर्तगाल, मोरक्को)

नई दिल्ली। फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में बेहद कम समय बचा है। ऐसे में सभी टीमें अपनी तैयारियां युद्ध स्तर पर कर रही हैं। 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले का फाइनल 15 जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में खेला जाएगा। इस विश्वकप महामुकाबले में 32 टीमें हिस्सा लेंगी और उनके बीच 64 मुकाबले खेले जाएंगे। विश्वकप का आयोजन इस बार रूस कर रहा है, जिसके 11 शहरों में मैच खेले जाएंगे और फाइनल मुकाबला राजधानी मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बार विश्वकप में 32 टीमों को 4-4 के आठ अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया। गौरतलब हो की हर ग्रुप से शीर्ष पर दो टीमें (कुल 16 टीमें) नाकआउट के लिए सेलेक्ट होंगी। इसे अंतिम 16 या राउंड 16 भी कहा जाता है। इसके बाद क्वार्टरफाइनल्स (8 टीमें) और फिर सेमीफाइनल (4 टीमें) होंगे। सेमीफाइनल्स की दो विजेता टीमों के बीच 15 जुलाई को मॉस्को के ल्युजिनिकी स्टेडियम में फीफा का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 14 जून को रूस और सऊदी अरब के बीच खेला जाएगा। हालांकि जर्मनी और ब्राजील की टीमों को इस विश्वकप के लिहाज से बहुत मजबूत माना जा रहा है लेकिन क्या ये अपने मजबूत ग्रुप से जीत सकेंगी जिसमें अर्जेंटीना, स्पेन और बेल्जियम जैसी टीमें हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी की अगर बात करें तो ये टीम इस सीजन आसान ग्रुप एफ में हैं जहां उनके साथ स्वीडन, कोरिया और मेक्सिको की टीम हैं। वहीं अगर ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में 2010 की विजेता स्पेन मौजूद है यूरो की चैंपियन पुर्तगाल के साथ-साथ मोरक्को और ईरान इसे और कठिन बनाते हैं। वहीं अर्जेंटिना की टीम एक ट्रिकी ग्रुप में है जहां उसके साथ आइसलैंड, क्रोटिया और नाइजीरिया की टीम मुकाबला खेलेंगी। जबकि ब्राजील ग्रुप ई में स्वीटजरलैंड और कोस्टा रीका के साथ सरबिया के साथ मुकाबला खेलेगा। मायखेल आपको हर ग्रुप के बारे में एनालिसिस करके बताएगा कि कौन से ग्रुप में कितना है दम? आज बात ग्रुप b की करेंगे।

ग्रुपः बी ( स्पेन, ईरान, पुर्तगाल, मोरक्को)

मुकाबलेः पहला मुकाबला 15 जून को मोरक्को और ईरान के बीच खेला जाएगा( रात 8.30 )

दूसरा मुकाबला पुर्तगाल बनाम स्पेन खेला जाएगा 15 जून को (11.30 रात)

20 जून को पुर्तगाल और मोरक्को की टीम भिड़ेंगी

ईरान और स्पेन की टीम भी 20 जून को रात 11.30 पर भिड़ेगी।

25 जून को स्पेन और मोरक्को की टीम भिड़ेगी

25 जून को ही पुर्तगाल और ईरान के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।

महत्वपूर्ण मुकाबलाः पुर्तगाल बनाम स्पेन

क्रिस्टियानो रोनाल्डो(पुर्तगाल) बनाम सर्जियो रोमोस(स्पेन), सरदार अजमॉन(ईरान) बनाम पेपे(पुर्तगाल), डिगो कोस्टा(स्पेन) बनाम मेहदी बेनतिया(मोरक्को)

ग्रुप की स्थिति

स्पेन की टीम की अगर बात करें तो 2014 के ब्राजील दौरे से उसे बहुत निराशा हाथ लगी थी जहां उसकी टीम नीदरलैंड से 5-1 और चिले से 2-0 से हारी थी। हालांकि इस समय टीम एक अलग कलेवर में नजर आ रही है। मिडफील्ड और अनुभवी खिलाड़ी इस टीम में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।वहीं अगर इस टीम में सर्जियो की बात करें तो डिफेंस के मामले में इस समय वो पूरी दुनिया में बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे आगे हैं ऐसे में देखना होगा की पुर्तगाल की टीम के रोनाल्डो और रोमोस का मुकाबला कितना दिलचस्प होता है। वहैं। हीं अगर पुर्तगाल की टीम की बात करें तो सबसे बड़ा नाम है रोनाल्डो का उऩके पास मिडफील्ड में भी कुछ शानदार खिलाड़ी हैं । एंद्रे सिल्वा और बर्नार्डो सिलवा जैसे कुछ कुछ शानदार खिलाड़ी ईरान व स्पेन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। वहीं अगर बात करें तो ईरान की टीम के सरदार के लिए रूस का मैदान काफी जाना पहचाना है,जिन्होंने रूबिन कजान के लिए रूस प्रीमियर लीग खेला था। वहीं इस टीम का डिफेंस भी बहुत मजबूत है और इनको इस साीरीजज में काफी मददगार भी होगा। हालांकि स्पेन और पुर्गाल के सामने इन्हें बेहतर प्रदर्शन करना होगा। वहीं अगर मेंहदी बेनतिया की बात करें तो जो मोरक्को के कप्तान भी हैं वो अपनी टीम के सबसे बेस्ट खिलाड़ी मालूम होते हैं। जिन्होंने क्वालीफाई के लिए खासा मेहनत और प्रदर्शन किया था।हालांकि इस टीम का पुर्तागाल और स्पेन के खिलाफ अंक हासिल करना बबहुत मुश्किल नजर आता है।

ग्रुप की भविष्यवाणी

अगर टीम के हिसाब से देखें तो स्पेन और पुर्तगाल ती टीम इसके लिए क्वालीफाई करती नजर आ रही हैं, वहीं ईरान तीसरे और मोरक्को की टीम चौथे पायदान पर रहेगी।

Story first published: Friday, June 8, 2018, 9:48 [IST]
Other articles published on Jun 8, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+