IPL2018: गंभीर की टीम के इस फैसले से नाराज हो सकते हैं कोहली और धोनी के फैंस
नई दिल्ली। क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल की शुरुआत में कुछ ही समय बचा है। सभी टीमें अपने गेम प्लान के साथ तैयारी कर रही हैं। लेकिन गौतम गंभीर की टीम दिल्ली डेयरडेविल्स ने एक ऐसा फैसला लिया है जिससे खासकर कोहली और धोनी के फैंस नाराज हो सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिख दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर कुछ टीमों के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए मैच टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इन मैचों में अधिकतर धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स और कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ होने वाले मैच हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली डेयरडेविल्स इन दोनों खिलाड़ियों की मैचों में मौजूदगी को भुनाना चाहती है।
दिल्ली डेयरडेविल्स के मैचों की टिकट का दाम निर्धारण करने की जिम्मेदारी जीएमआर और जेएसडब्ल्यू ग्रुप की है और इन दोनों ग्रुपों ने ही टिकट के दाम बढ़ाने का फैसला किया है।
ये होगी टिकट की कीमत
आपको बता दें कि वैसे तो दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच का सबसे महंगा टिकट 15,000 रुपए का है, लेकिन आरसीबी और सीएसके के खिलाफ होने वाले मैचों के लिए इस टिकट का दाम 17,500 कर दिया गया है। माना जा रहा है कि दिल्ली की टीम कोहली, डिविलियर्स और धोनी जैसे खिलाड़ियों की लोकप्रियता का फायदा उठाना चाह रही है। वहीं कोहली खुद दिल्ली के रहने वाले हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
