Nidahas Trophy: पहले 0 पर आउट हुए रोहित फिर गंवाया मैच और दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड
कोलंबो। भारत और श्रीलंका के बीच निदहास त्रिकोणीय टी20 सीरीज का पहला मैच कोलंबो के आर प्रेमादासा स्टेडियम में खेला गया। जहां श्रीलंका ने भारत को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। श्रीलंका की आजादी के 70 साल पूरे होने के मौके पर यह सीरीज आयोजित हो रही इस सीरीज में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में शिखर धवन की ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी की बदौलत 5 विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए जवाब में श्रीलंका ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
इससे पहले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पहले ही ओवर दुश्मंथा चमीरा की गेंद पर 0 पर आउट हो गए। इसी के साथ रोहित के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बतौर कप्तान रोहित शर्मा के ये पांचवा टी20 मैच था। हालांकि उन्होंने इससे पहले अपने सभी चारों मैच जीते थे लेकिन इस जीत का सिलसिला श्रीलंका ने समाप्त कर दिया।

रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूके रोहित
रोहित शर्मा के पास कुमार संगाकारा, मिस्बाह उल हक और सरफराज खान के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका था। इन तीनों ने ही अपनी कप्तानी में टीम को पांच लगातार जीत दिलाने का काम किया था, लेकिन रोहित ऐसा करने से चूक गए।

रोहित के नाम 0 पर आउट होने का अनोखा रिकॉर्ड
इसके अलावा रोहित पहले ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं जो टी-20 में 5 और ओवर ऑल 12 बार 0 पर आउट हुए हो। बतौर कप्तान वह दो बार बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं। रोहित को छोड़कर टी-20 में भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज तीन से ज्यादा बार 0 पर आउट नहीं हुआ है।

श्रीलंका ने भारत के खिलाफ चेस किया सबसे बड़ा स्कोर
श्रीलंका ने 175 रनों का विशाल लक्ष्य मात्र 18.3 ओवर में चेस कर लिया। ये उसका भारत के खिलाफ सर्वाधिक रन चेस है। यही नहीं आर प्रेमादासा स्टेडियम में भी ये सर्वाधिक रन चेस है।

तीसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाकर हार गए गब्बर
शिखर धवन ने 90 रनों की तूफानी पारी खेली लेकिन भारत ने मैच गंवा दिया। ये तीसरी बार है जब किसी भारतीय ने बड़ी पारी खेली और टीम मैच हार गई। इससे पहले केएल राहुल ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 110* रनों की पारी खेली थी लेकिन भारत ये मैच हार गया। वहीं खुद रोहित शर्मा ने 2015 में धर्मसाला में 106 रनों की पारी खेली थी लेकिन भारत दक्षिण अफ्रीका के हाथों मैच हार गया था।

शर्दुल ठाकुर के नाम भी शर्मनाक रिकॉर्ड
शर्दुल ठाकुर ने अपने पहले ओवर में 27 रन खर्च किए। कुसल परेरा ने ताबड़तोड़ 27 ठोक दिए। भारत की तरफ से टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए शार्दुल ठाकुर। इससे पहले स्टुअर्ट बिन्नी ने 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 32 रन लुटाए थे। ये वही मैच था जिसमें केएल राहुल ने 110 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
