राष्ट्रमंडल खेल : भारत नहीं जाएंगी महारानी एलिजाबेथ
पिछले 40 वर्षो में यह पहला मौका है, जब महारानी राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगी। उनके स्थान पर राजकुमार चार्ल्स राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने रविवार को खबर दी है कि महारानी काम के दबाव के कारण भारत न जा सकेंगी। ऐसा 1966 के बाद पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रमंडल समूह की सर्वेसर्वा महारानी किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लेंगी।
राजपरिवार के पुश्तैनी निवास बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि महारानी के कार्यक्रम में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत जाना शामिल नहीं है।
भारत में इन खेलों का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस खेल आयोजन के उद्घाटन के अवसर पर अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अतिविशिष्ठ प्रतिनिधियों के नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications