क्रिस गेल का बड़ा बयान, बताया 2019 वर्ल्ड कप होगा आखिरी टूर्नामेंट
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने बुधवार को स्कॉटलैंड को 5 रन से हराकर 2019 विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर लिया। हालांकि इसमें मौसम की मेहरबानी और खराब अपायरिंग भी एक बड़ा कारण रही। आईसीसी की शीर्ष आठ रैकिंग में जगह न बनाने के कारण वेस्टइंडीज की टीम पिछले साल विश्वकप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी, जिसके कारण उसे आईसीसी विश्वकप क्वालीफायर्स खेलने के लिए मैदान में उतरना पड़ा। विश्व कप में क्वालिफाई करके विंडीज प्लेयर काफी खुश नजर आ रहे थे। उसकी टीम ने विश्व कप क्वालिफाई में खेले 5 मैचों में 4 मैचों पर जीत दर्ज कर टॉप पोजिशन बनाई।
हालांकि इस बेहद अहम मैच में पहली ही गेंद पर आउट होने वाले क्रिस गेल ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। दरअसल गेल ने कहा है कि 2019 वर्ल्ड कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा। गेल ने मैच के बाद कहा, "विश्व कप में क्वालीफाई करने पर मैं बहुत खुश हूं। मैं अब फिट रहना चाहता हूं और अब हमारे पास एक युवा टीम है लेकिन ये निश्चित रूप से मेरा आखिरी वर्ल्ड कप होगा, जिसके लिए मैं बेहद उत्सुक हूं। मिशन निश्चित तौर पर पूरा हो चुका है। ये एक लंबी प्रक्रिया रही, जिसे हमने पूरा किया।" गेल के इस बयान से उनके फैंस के लिए झटका लग सकता है। बता दें कि गेल को दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है। उनकी आतिशी पारी की दुनिया दीवानी है। हालांकि गेल ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि वे सभी फॉर्मट से क्रिकेट खेलना छोड़ गेंदे या नहीं? न ही ये स्पष्ट किया है कि वे आईपीएल जैसी लीगों में खेलेंगे या नहीं?
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
