Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

Video: क्लीन बोल्ड होने के बाद भड़के डेविड वार्नर, गाली-गलौच तक पहुंचा मामला

केपटाउन। दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के दौरान एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई उपकप्तान डेविड वार्नर सुर्खियों में हैं। इस बार भी वार्नर अपने गुस्से और झगड़े के चलते विवाद में हैं। दरअसल रबाडा की गेंद पर क्लीन बोल्ड होने के बाद वार्नर एक दर्शक से भिड़ गए।

दरअसल तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन जब वार्नर आउट होकर पविलियन लौट रहे थे तभी उनकी बहस दर्शकदीर्घा में खड़े एक शख्स से हो गई। उस दौरान मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तक को मोर्टा संभालना पड़ा। बता दें कि वॉर्नर ने इस मैच में 14 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली।

जब वार्नर आउट होकर पवेलियन जा रहे थे तभी सीढ़ियों के बराबर में खड़े एक दक्षिण अफ्रीकी प्रशंसक ने कथित तौर पर वार्नर के खिलाफ अपशब्‍दों का इस्‍तेमाल किया था, जिससे वह बेहद नाराज हो गए। वीडियो में उनकी नराजगी देखी जा सकती है। एक बुजुर्ग प्रशंसक द्वारा टिप्‍पणी करने पर ऑस्‍ट्रेलिया के बाएं हाथ के विस्‍फोटक बल्‍लेबाज ने पलटकर उन्‍हें जवाब दिया। ऑस्‍ट्रेलियाई टीम के मुख्‍य सुरक्षा अधिकारी फ्रैंक डिमासी उस वक्‍त वहीं तैनात थे।

उन्‍होंने तुरंत हस्‍तक्षेप किया जिसके बाद डेविड वार्नर ड्रेसिंग रूम की ओर चलते बने थे। हालांकि खबरों के मुताबाकि क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने वार्नर पर अभद्र टिप्‍पणी करने वाले प्रशंसक को स्‍टेडियम से बाहर करने की जानकारी दी है।

बता दें कि अफ्रीका दौर पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी विवादों में है। पहले वार्नर और डिकॉक के विवाद ने क्रिकेट को शर्मसार किया था। जिसके बाद रबाडा स्मिथ विवाद भी सामने आया। हालांकि इन सबसे बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 311 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिआई टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 245 रन ही बना सकी।
देखें वीडियो-

Story first published: Saturday, March 24, 2018, 10:25 [IST]
Other articles published on Mar 24, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+