Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या इस बैडमिंटन खिलाड़ी को डेट कर रही हैं साइना नेहवाल, तस्वीरों में पूरी कहानी

नई दिल्ली। भारत की बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल चर्चा में हैं। इस बार चर्चा साइना के खेल को लेकर नहीं बल्कि उनकी लव लाइफ को लेकर हो रही है। दरअसल अफवाहें हैं कि बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल एक दूसरे शटलर परुपल्ली कश्यप को डेट कर रही हैं। इसका अंदाजा इन दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट्स को देखकर लगाया जा सकता है। यह कह सकते हैं कि दोनों एक दूसरे के बेहद करीबी हैं। लेकिन वे अपने रिश्ते को लेकर काफी सजग हैं और आज तक किसी ने कभी कुछ नहीं कहा है।

साइना ने परुपल्ली के साथ पोस्ट की फोटो

साइना ने परुपल्ली के साथ पोस्ट की फोटो

हाल ही में, साइना ने इंस्टाग्राम पर परुपल्ली के साथ एक प्यारी तस्वीर पोस्ट की है। इस फोटो से उनके फैंस दोनों के बीच अफेयर के कयास लगा रहे हैं।

'एक तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है'

'एक तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है'

कुछ फैंस ने तो उनके लिए शादी की भविष्यवाणी तक कर डाली। साइना के इस फोटो पर एक ने कमेंट किया कि 'बिना आग के धुआं नहीं हो सकता। और 'एक तस्वीर एक हजार शब्द बोलती है।' हालांकि इसी तरह के तमाम कमेंट साइना के फोटो पर आ रहे हैं।

दोनों बहुत लंबे समय से दोस्त रहे हैं

दोनों बहुत लंबे समय से दोस्त रहे हैं

दोनों बहुत लंबे समय से दोस्त रहे हैं। जहां परूपल्ली की एकल विश्व रैंकिंग 41 है वहीं सायना की मौजूदा विश्व एकल रैंकिंग 12 है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया फोटो

साइना ने हाल ही में जो फोटो पी कश्यप के साथ शेयर किया है उसमें फैंस कमेंट कर रहे हैं कि ये फोटो अपने आप में काफी कुछ कह रहा है।

'डिक्लेयर कब कर रही हो मैम'

'डिक्लेयर कब कर रही हो मैम'

एक और यूजर ने पूछा कि 'डिक्लेयर कब कर रही हो मैम।' एक ने तो यहां तक कह डाला कि ये लोग जल्द ही शादी करने वाले हैं।

दोनों स्टार शटलर की कई तस्वीरें हैं सोशल मीडिया पर

दोनों स्टार शटलर की कई तस्वीरें हैं सोशल मीडिया पर

सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार शटलर की कई तस्वीरें हैं जो फैंस के लिए कयास लगाने पर मजबूर करती हैं।

Story first published: Wednesday, March 21, 2018, 13:48 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+