Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा, झूलन गोस्वामी की वापसी

नई दिल्ली। ऑल इंडिया वूमेन सिलेक्शन कमेटी ने बुधवार को त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसकी जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा, 'ऑल इंडिया वूमेन सिलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के साथ 22 मार्च से शुरू होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज के लिए महिला टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज के सारे मैच मुंबई में खेले जाएंगे।' चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर रहने वाली तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की वापसी हुई है।

इस सीरीज से पहले खेले जाने वाले दो अभ्यास मैचों के लिए इंडिया-ए टीम की घोषणा भी की गई है। अभ्यास मैच के लिए इंडिया-ए महिला टीम की कमान एस. मेघना को सौंपी गई है। इस सीरीज का फाइनल मैच सीसीआई में ही 31 मार्च को खेला जाएगा। इससे पहले, 18 और 19 मार्च को अभ्यास मैच खेले जाएंगे।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारतीय टीम-

भारतीय महिला टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंदाना (उप-कप्तान), मिताली राज, वेदा कृष्णमूर्ति, जेमिमाह रोड्रिगेस, अंजली पाटिल, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), पूनम यादव, एकता बिष्ट, झूलन गोस्वामी, शिखा पांडे, पूजा वास्त्राकार, रुमेली धार और मोना मेशराम।

अभ्यास मैच के लिए भारतीय टीम- एस. मेघना (कप्तान), वीआर वनीता, डी. हेमलता, मोनिका दास, तरन्नुम पठान, प्रियंका प्रियदर्शनी, अरुंधती रेड्डी, आर. कल्पना (विकेटकीपर), राधा यादव, कविता पटिल, शांति कुमारी, प्रीति बोस, शेरल रोजारियो और हरलीन देओल।

त्रिकोणीय सीरीज का शेड्यूल

  • पहला मैच- 22 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।
  • दूसरा मैच- 23 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, आस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड।
  • तीसरा मैच- 25 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, भारत बनाम इंग्लैंड।
  • चौथा मैच- 26 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया।
  • पांचवा मैच- 28 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड।
  • छठा मैच- 29 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई, भारत बनाम इंग्लैंड।
  • फाइनल मैच, 31 मार्च, सीसीआई स्टेडियम मुंबई

Story first published: Wednesday, March 14, 2018, 21:56 [IST]
Other articles published on Mar 14, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+