Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

CWG 2018: PV सिंधु को हराकर साइना नेहवाल ने जीता बैडमिंटन महिला एकल मुकाबले का गोल्ड

नई दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में बैडमिंटन महिला एकल मुकाबले में साइना नेहवाल ने गोल्ड मेडल पर कब्जा कर लिया है। साइना ने पीवी सिंधु को हराकर गोल्ड पर कब्जा कर लिया, जबकि पीवी सिंधु के खाते में सिल्वर मेंडल आ या है। दोनों के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। सिंधु ने कांटे की टक्कर दी, लेकिन आखिरी गेम में साइना ने बाजी पलट दी और गोल्ड पर कब्जा कर लिया। साइना के जीत के साथ ही भारत ने अब तक कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 62 मेडल हासिल कर लिए।

गोल्ड मेडल के लिए जारी बैडमिंटन मुकाबले के दूसरे गेम में पीवी सिंधु 8-11 से बढ़त हासिल की थी। साइना और सिंधु के बीच एक-एक पॉइंट के लिए जोरदार टक्कर देखने को मिला। मैच के दौरान रोमांच चरम पर था। दूसरे गेम में साइना नेहवाल के खिलाफ पीवी सिंधु 5-7 से बढ़त पर दिखीं।
वहीं पहले गेम में साइना नेहवाल ने पीवी सिंधु के खिलाफ 21-18 से जीत दर्ज करते हुए 1-0 की लीड ले ली। दोनों के बीच कांटे की टक्कर जारी है। आपको बता दें कि इससे पहले पिछले साल नवंबर में सीनियर नैशनल चैंपियनशिप में साइना और सिंधु आमने-सामने थी, जिसमें साइना ने जीत दर्ज की थी।

Story first published: Sunday, April 15, 2018, 10:04 [IST]
Other articles published on Apr 15, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+