Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गॉल टेस्ट : पहले दिन का खेल खत्म, श्रीलंका मजबूत (लीड-6)

खेल रोके जाने तक श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 68 ओवरों में दो विकेट खोकर 256 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज थरंगा पारानाविताना 229 गेंदों पर 12 चौकों की सहायता से 110 और पूर्व कप्तान माहेला जयवर्धने आठ रन बनाकर नाबाद थे। इसी योग पर अंपायरो ने पहले दिन का खेल खत्म करने की घोषणा की।

पारानाविताना ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। इसके लिए उन्होंने 201 गेंदों का सामना किया। इससे पहले कप्तान कुमार संगकारा ने अपने करियर का 22वां शतक लगाकर टीम को मजबूती प्रदान की। संगकारा 103 रन बनाकर आउट हुए। संगकारा का विकेट वीरेंद्र सहवाग को मिला। सहवाग ने उन्हें सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच कराया। संगकारा ने 145 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके लगाए।

मेजबान टीम ने भोजनकाल तक एक विकेट के नुकसान पर 91 रन बनाए थे। उस समय तक मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज तिलकरत्ने दिलशान का विकेट गंवाया था। दिलशान 24 गेंदों पर छह चौकों की मदद से 25 रन बनाकर अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे अभिमन्यु मिथुन की गेंद पर विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धौनी के हाथों लपके गए।

दिलशान का विकेट 55 रन के कुल योग पर गिरा। इसके बाद पारी की शुरुआत करने आए पारानाविताना और संगकारा ने चायकाल और उसके बाद से सत्र में नाबाद रहते हुए 236 रनों के कुल योग तक टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। एक छोर पर आजमाए जा रहे सहवाग ने 236 रन के कुल योग पर संगकारा को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई।

मैदान गीला होने के कारण मैच करीब एक घंटे विलंब से शुरू हुआ था। श्रीलंकाई स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के करियर का यह आखिरी टेस्ट मैच है। मुरली ने टेस्ट मैचों में सर्वाधिक 792 विकेट लिए हैं। मैच शुरू होने से पहले मुरली के सम्मान में गॉल स्टेडियम में एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के दौरान मुरली के सम्मान में धुन बजाई गई। इसके बाद मुरली तालियों की गड़गड़ाहट के बीच मैदान में प्रविष्ट हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+