Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दक्षिण अफ्रीका के उभरते स्पिनरों को प्रशिक्षित करेंगे कुंबले

कुंबले इस क्लीनिक में हिस्सा लेने के लिए गुरुवार को जोहांसबर्ग पहुंचेंगे। दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर पॉल हैरिस और जोहान बोथा के साथ मिलकर युवा और भावी स्पिनरों को स्पिन कला के गुर सिखाएंगे।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेराल्ड मजोला ने अपने बयान में कहा, "कुंबले महान खिलाड़ी हैं। सीएसए इस बात के लिए सम्मानित महसूस कर रहा है कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका आकर भावी स्पिनरों को प्रशिक्षित करना स्वीकार किया है। हम इस कैम्प के लिए महिला क्रिकेटरों, विकेटकीपरों और युवा बल्लेबाजों को भी आमंत्रित करेंगे।"

कैम्प के बाद कुंबले चैम्पियंस लीग में रॉयल बैंगलोर चैलेंजर्स की अगुआई करेंगे। चैम्पियंस लीग का दूसरा संस्करण दक्षिण अफ्रीका में 10 सितंबर से शुरू हो रहा है।

कुंबले ने टेस्ट मैचों में 619 विकेट लिए हैं। वह श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न (713) के बाद विश्व क्रिकेट के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज और सबसे सफल स्पिनर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+