For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

'अगर आमेर दोषी है तो उसे सजा मिलनी चाहिए'

By Staff

इस मामले के सामने आने के बाद ब्रिटेन की पुलिस-स्कॉटलैंड यार्ड ने पाकिस्तान मूल के कथित सटोरिए मजहर माजिद को गिरफ्तार भी किया था हालांकि बाद में उसे रिहा कर दिया गया। स्कॉटलैंड यार्ड ने इस संबंध में आमेर के अलावा पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान बट्ट, तेज गेंदबाज आसिफ और कामरान अकमल से की गई पूछताछ का विस्तृत ब्यौरा देने से इंकार कर दिया।

पाकिस्तानी क्रिकेट में 18 साल की कम उम्र में नाम कमाने वाले आमेर का घर इस्लामाबाद से 40 मील दूर चंगा मेरा गांव में है। ब्रिटेन के प्रमुख समाचार पत्र 'डेली मेल' के साथ बातचीत में आमिर के जीजा मोहम्मद अशरफ ने बताया कि इस मामले से उनके परिवार को गहरा धक्का लगा है।

अशरफ ने कहा, "अगर आमेर दोषी पाया जाता है तो उसे सजा मिललनी चाहिए। वह हमारे परिवार का लड़का होने के साथ राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है। वह पाकिस्तान की एक संपत्ति है। परंतु अगर वह सट्टेबाजी में शामिल रहा है तो उसे सजा जरूर मिले। इस मामले पर हमारी यही राय है।"

उल्लेखनीय है कि लंदन की मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने माजिद को गिरफ्तार करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया था कि उसने लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान आमेर और आसिफ के साथ नो-बॉल डालने को लेकर फिक्सिंग की थी। कप्तान बट्ट को इस बात की पूरी जानकारी क्योंकि माजिद ने उन्हें इस पूरे घटनाक्रम में शामिल बताया था।

ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द न्यूज ऑफ द वर्ल्ड' द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में माजिद ने समाचार पत्र से 150,000 पाउंड लिए और पहचान छुपाकर उससे मिलने वाले पत्र के संवाददाता से वादा किया कि पाकिस्तानी तेज गेंदबाज निर्धारित समय पर लार्ड्स टेस्ट में नो-बॉल फेंकेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+