Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवराज और सहवाग ने ठोका शतक, भारत बड़े स्कोर की ओर (लीड-3)

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम ने अपने दो विकेट 24 रन के कुल योग पर ही गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद सहवाग और युवराज ने तीसरे विकेट के लिए 223 रनों की साझेदारी निभाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

युवराज और सहवाग ने 27.4 ओवर बल्लेबाजी की, जिसमें दोनों ने 7.98 के औसत से रन बटोरे। मुथैया मुरलीधरन की गेंद पर चमारा कापूगेदेरा के हाथों कैच आउट होने से पहले युवराज ने 95 गेंदों की आक्रामक पारी में 17 चौके और एक छक्का लगाया।

75 गेंदों पर 100 रन बनाने वाले सहवाग 78 गेंदों पर 15 चौकों के साथ नाबाद हैं जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी तीन रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।

इससे पहले, भारत ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (7) और बेहतरीन फार्म में चल रहे गौतम गंभीर (10) के विकेट सस्ते में गंवा दिए।

सहवाग के साथ पारी की शुरुआत करने आए तेंदुलकर दिलहारा फर्नाडो की गेंद पर पगबाधा आउट करार दिए गए जबकि गंभीर दुर्भाग्यपूर्ण ढंग से रन आउट हुए।

तेंदुलकर पहले और दूसरे मुकाबले में भी पगबाधा आउट करार दिए गए थे। पहले मुकाबले में उन्होंने पांच रन बनाए थे जबकि दूसरे मुकाबले में वह छह रन ही बना सके थे।

दूसरे मुकाबले में उनके खिलाफ अंपायर का फैसला काफी विवादास्पद रहा था। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+