अफरीदी ने साथियों से जीत की आदत डालने को कहा
आस्ट्रेलिया के साथ होने वाली आगामी टेस्ट श्रृंखला से पहले अफरीदी ने अपने साथियों से प्रदर्शन की निरंतरता बनाए रखने और लगातार जीत हासिल करते हुए शीर्ष टीम में शुमार होने में उनकी मदद करने की अपील है।
अफरीदी ने समाचार पत्र 'द डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान कहा, "हमारे लिए जीत की आदत बहुत जरूरी है। शीर्ष टीमों के खिलाफ हमें लगातार सुधरा हुआ प्रदर्शन करना होगा। आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली आगामी श्रृंखलाओं के दौरान हमें इस बात को अपनी आदत में शुमार करना होगा।"
अफरीदी ने अपने साथियों से कहा कि वे आस्ट्रेलिया पर मिली जीत से अतिउत्साहित न हों और टेस्ट श्रृंखला के लिए नए सिरे से तैयारी करें। बकौल कप्तान, "ट्वेंटी-20 और टेस्ट बिल्कुल अलग विधा हैं। हम अच्छा खेले और जीते। टेस्ट मैचों में भी हमें जीतने के लिए अच्छा खेलना होगा। अतिउत्साहित होने से हमारा प्रदर्शन खराब हो सकता है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications