महिला ट्वेंटी-20 विश्व कप: आस्ट्रेलिया को कड़ी टक्कर देगा भारत
पुरुष टीम ने कैरेबियाई सरजमीं पर भले ही शर्मनाक प्रदर्शन किया हो लेकिन महिलाओं ने यहां शानदार प्रदर्शन किया है। टूर्नामेंट के पहले लीग मुकाबले में भारत को न्यूजीलैंड से भले ही 10 रनों से हार झेलनी पड़ी हो लेकिन इसके बाद के मैचों में भारतीय महिलाओं ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए टीम में सेमीफाइनल में जगह बनाई।
भारती महिला टीम ने पाकिस्तान को नौ विकेट से मात दी तो वहीं श्रीलंका को 71 रनों के भारी अंतर से हराया। सलामी बल्लेबाज सुलक्षना नाइक और पूनम राउत अच्छी लय में हैं। मध्यक्रम में मिताली राज और कप्तान झूलन गोस्वामी के बल्ले से भी रन निकल रहे हैं। डायना डेविड, अमिता शर्मा और गौहर सुल्ताना जैसे गेंदबाजों की मौजदूगी भारतीय टीम को मजबूत बनाती है।
उधर, आस्ट्रेलियाई टीम अब टूर्नामेंट में कोई मुकाबला नहीं हारी है। टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। यह टीम पूरी तरह लय में और संतुलित है। ऐसे में भारतीय टीम को इससे कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications