Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ओलंपिक पदक विजेताओं को पद्म भूषण मिले : हुड्डा

हुड्डा ने केंद्र सरकार से विजेंदर के अलावा ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करने वाले मुक्केबाज अखिल कुमार और जितेंदर कुमार तथा पहलवान योगेश्वर दत्त को इस अलंकरण से सम्मानित करने की अपील की है।

हुड्डा ने कहा कि विजेंदर ने मुक्केबाजी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, इस लिहाज से वह इस सम्मान के हकदार हैं।

मुक्केबाजों ने इस बात को लेकर रोष जाहिर किया है कि बीजिंग ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद राष्ट्रीय पुरस्कार चयन समिति ने इस साल उनकी उपलब्धियों को नजरअंदाज किया है।

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान अखिल ने कहा, "अपनी उपयोगिता साबित करने के लिए हमें अब न जाने क्या करना होगा? मुझे लगता है कि खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने का यह अच्छा तरीका नहीं है।"

इस साल पद्म भूषण से नवाजे गए स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भी पुरस्कारों के लिए किसी अन्य ओलंपिक खिलाड़ी का चयन नहीं किए जाने पर हैरानी जताई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+