रेड्डी ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा, "खेल गांव के आवासों में स्वच्छता को लेकर समस्या है, लेकिन यह कोई बड़ी मुश्किल नहीं है। इस पर काम चल रहा है जल्दी ही इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।"
उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन बेहद सफल रहेगा और इसके लिए हम सभी प्रयास कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि राष्ट्रमंडल खेलों की अधूरी तैयारियों को लेकर कई देश अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं। तीन अक्टूबर से आरंभ हो रहे इन खेलों में हजारों एथलीट हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*