ट्वेंटी-20 विश्व कप : मैक्लम और रेडमंड के विकेट गिरे (लीड-2)
मैक्लम 10 रन बनाकर कइल मैक्लन की गेंद पर रेगान वेस्ट के हाथों लपके गए, हालांकि जेसी राइडर के स्थान पर टीम में शामिल किए गए सलामी बल्लेबाज एरॉन रेडमंड ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 30 गेंदों का सामना कर 13 चौकों की मदद से 63 रन बनाए।
रेडमंड ने मात्र 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उनका विकेट एलेक्स कुसैक के खाते में गया। खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक दो विकेट खोकर 94 रन बना लिए थे। मार्टिन गुपटिल 15 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि स्कॉट स्टायरिस ने दो रन बनाए थे।
इससे पहले, आयरलैंड के कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ग्रुप-स्तर पर भारत और बांग्लादेश के साथ खेल चुकी आयरलैंड की टीम पहली बार ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 में पहुंची है। उसने बांग्लादेश को हराया था लेकिन भारत के खिलाफ उसे हार मिली थी।
दूसरी ओर, पिछली बार सेमीफाइनल खेल चुकी न्यूजीलैंड की टीम अपने नियमित कप्तान डेनियल विटोरी के बगैर ही मैदान में उतरी है। ब्रेंडन मैक्लम कप्तानी संभाल रहे हैं। किवी टीम ने ग्रुप स्तर पर एक मैच जीता था जबकि एक में उसकी हार हुई थी। उसने स्कॉटलैंड के खिलाफ जीत हासिल की थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसे एक रन से हार मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications