लियोन मेसी ने कहा था, ये मेरा फाइनल होगा- अर्जेंटीना के हीरो डि मारिया ने जीत के बाद किया खुलासा

नई दिल्लीः कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना के लिए विजयी गोल करने वाले एंजेल डि मारिया ने खुलासा किया कि लियोनेल मेसी ने उन्हें बताया था कोपा अमेरिका फाइनल उनके लिए चमकने का पल होगा। आखिरकार इस जोड़ी ने अर्जेंटीना को ब्राजील पर लंबे समय से इंतजार कर रही जीत हासिल करने में मदद की।

डि मारिया के गोल ने मेसी को एक सीनियर अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी उठाने में बड़ी मदद की। पेरिस सेंट-जर्मेन स्टार का यह गोल तब आया जब वे हाल के वर्षों में चोट के मुद्दों के कारण कई बड़े खेलों को मिस करने के लिए मजबूर हो गए थे, जिसमें 2016 कोपा अमेरिका फाइनल भी शामिल था।

डि मारिया ने क्या कहा?

डि मारिया ने खेल के बाद कहा, "यह अविस्मरणीय होने जा रहा है। मेसी ने मुझे थैंक्यू कहा, मैंने उन्हें थैंक्स कहा!

"उन्होंने मुझे बताया कि यह मेरा फाइनल था, यह उस फाइनल के लिए रीमैच था जिसे मैं नहीं खेल सका। यह आज होना था और आज हो ही गया।"

उन्होंने कहा: "मैं अपनी बेटियों, मेरी पत्नी, मेरे माता-पिता, उन सभी लोगों के लिए खुश हूं जिन्होंने हमें समर्थन दिया और यहां आने वाले सभी लोगों के लिए आभारी हूं।

"एक विश्व कप जल्द ही आ रहा है और यह एक बहुत बड़ा बढ़ावा है।"

जबकि डि मारिया ने ही गोल किया था, रॉड्रिगो डी पॉल भी मिडफील्ड में कमाल कर रहे थे, जिससे अर्जेंटीना को एक मजबूत ब्राजील टीम से निजात पाने में मदद मिली।

यह एक ऐसा मैच था जिसमें मेसी ना भी होते तो भी उनकी प्रतिष्ठा पर कोई फर्क नहीं पड़ना था लेकिन मेसी ने इस प्रतियोगिता में चार गोल करके अर्जेंटीना को यहां तक लाने में भूमिका निभाई और डी पॉल का कहना है कि उन लोगों ने मेसी को ट्रॉफी देकर इस जादुई फुटबॉलर को पे-बैक किया है।

डी पॉल ने कहा, "यह जितना हमने सपना देखा था, उससे कहीं अधिक है। ब्राजील के खिलाफ माराकाना में चैंपियन बनना सभी प्रकार की अपेक्षाओं से अधिक है। मैं बहुत खुश हूं।"

"मेसी को सभी की जरूरत थी, और हमें उनकी जरूरत थी। वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ हैं।"

Story first published: Sunday, July 11, 2021, 9:55 [IST]
Other articles published on Jul 11, 2021
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+