For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

फीफा विश्वकप से पहले टला अर्जेंटीना और इजराइल का मैत्री मुकाबला


नई दिल्ली। अर्जेंटीना फुटबॉल टीम की विश्वकप की तैयारियां अधर में रह गई जब उसका इजरायल के साथ होने वाला मैत्री मुकाबला कैंसल हो गया। अर्जेंटिना स्थित इजरायल दूतावास ने इस बात की पुष्टि मंगलवार को की जब मेसी और साथी खिलाड़ी जेरूसलम के लिए रवाना हो रहे थे। गौरतलब हो की इसके पीछे सुरका हवाला दिया जा रहा है। वहीं अगर अर्जेंटिना के लिहाज से बात करें तो यह फीफा विश्वकप से पहले उऩका आखिरी मैत्री मुकाबला था। वहीं अभी अर्जेंटिना एसोसिएशन की तरफ से इस तरह की कोई पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इजरायल दूतावास ने जारी किए गए अपने बयान में कहा कि शनिवार को अर्जेंटीना के साथ होने वाला यह मैत्री मुकाबला सुरक्षा कारणों से टालना पड़ रहा है।

मेसी को लेकर सुरक्षा के कारण मैत्री मैचों के स्थगित होने का स्वागत करते हुए अर्जेंटीना के स्ट्राइकर गोंजालो ने कहा की मैं इस फैसले से सहमत हूं क्योंकि हमारा स्वास्थ्य और सूझबूझ पहले हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं वहीं फिलिस्तिन फुटबॉल एसोसिएशन ने मंगलवार को इस फैसले पर सहमति जताया और वहीं इस एसोसिएशन के चीफ जिबरिल ने कहा था कि अगर मेसी इस मुकाबले को खेलते हैं तो वो उनकी फोटो और शर्ट जलाएं। वहीं इन्होंने पूरी दुनिया के खेल समर्थकों और संस्थाओं को धन्यवाद भी दिया जिन्होंने पूरी दुनिया में एक मैसेज दिया की राजनीति और खेल को अलग-अलग करके देखा जाए।

Story first published: Wednesday, June 6, 2018, 10:04 [IST]
Other articles published on Jun 6, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+